निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, जांच टीम गठित

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, जांच टीम गठित में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल से वाराणसी रेफर किए जाने के बाद वह

निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, जांच टीम गठित

सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर के उरमौरा स्थित बनारस पॉली हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल से वाराणसी रेफर किए जाने के बाद वहां निजी अस्पताल में कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन मंगलवार की देर रात शव लेकर अस्पताल पहुंचे और इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के होना गांव निवासी श्रीनिवास की पत्नी रुक्मणी (50) को पथरी की समस्या थी। पति के अनुसार सोमवार को रुक्मणी को उपचार के लिए बनारस पॉली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को करीब 11 बजे चिकित्सकों ने उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। करीब एक घंटे बाद अस्पताल की ओर से परिजनों को बताया गया कि रुक्मणी की हालत बिगड़ गई है और उन्हें वाराणसी ले जाना पड़ेगा। पति ने बताया कि अस्पताल से एंबुलेंस के जरिए रुक्मणी को वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर देर रात वापस अस्पताल पहुंचे और इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज को मोर्चरी हाउस भेजवा दिया। उधर बुधवार की सुबह महिला के परिजनों ने हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी。

जांच समिति का गठन

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम में सर्जन डॉ. अरविंद कुमार, एनेस्थीसिया चिकित्सक डॉ. राजेश सिंह, एडीशनल सीएमओ डॉ. गुलाब शंकर यादव और डिप्टी सीएमओ डॉ. कीर्ति आजाद बिंद को शामिल किया गया है। टीम महिला की मौत से जुड़े पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी।

सीएमओ की टिप्पणी

सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 17 सितंबर को चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण सोन डायग्नोस्टिक सेंटर को सील किया गया था। इसके बाद भी महिला का अल्ट्रासाउंड किए जाने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। बनारस पॉली हॉस्पिटल और सोन डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला की मौत की जानकारी

बनारस पॉली हॉस्पिटल में महिला की मौत की जानकारी मिली है। इसको लेकर सीएमओ को जांच टीम गठित कर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया है।

- चर्चित गौड़, डीएम।

टीम गठित

महिला की मौत मामले में चार सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। बनारस पाली हॉस्पिटल व अल्ट्रासाउंड करने वाले सोन डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। डायग्नोस्टिक सेंटर को 17 सितंबर को चिकित्सक नहीं मिलने पर सील किया गया था।

- डॉ.रमेश कुमार मिश्रा, सीएमओ।

सामान्य प्रश्न

✦इस महिला का नाम क्या था?−
महिला का नाम रुक्मणी था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनिजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, जांच टीम गठित