महिला ने की आत्महत्या
हिन्दुस्तान, पलामू
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दारूडीह गांव में एक महिला ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। मृतका किरण देवी हैं, जो मनोज चंद्रवंशी की पत्नी हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने और जांच शुरू करने की तैयारी की है।

नीलांबर-पीतांबरपुर। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दारूडीह गांव में बुधवार की दोपहर में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान मनोज चंद्रवंशी की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना की पुलिस दारूडीह पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच भेजने की तैयारी कर रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों से पूछताछ के साथ पुलिस आत्महत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।


