महिला की शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप महिला की शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के बघरा कस्बे में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।

मुजफ्फरनगर तितावी थाना क्षेत्र के कस्बा बघरा में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने जांच पडताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।शामली जनपद के बाबरी निवासी रणवीर ने अपनी बेटी रचना की शादी पांच साल तितावी थाना क्षेत्र के कस्बा बघरा निवासी आकाश के साथ शादी की थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडित कर रहे थे। बुधवार को शाम महिला का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत करते हुए जांच पडताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि महिला ने फंासी लगाकर आत्महत्या की है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

