पति को बताया अस्वस्थ, विवाहिता शादी तोड़ने पर अडी
हिन्दुस्तान, बागपत
खेकड़ा में एक युवती की मार्च 2025 में शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद पति दूर रहने लगा। पति की बीमारी का पता चलने पर, विवाहिता को धोखे से शादी करने का अहसास हुआ। मायके लौटने के बाद, ससुराल वाले तलाक के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।

खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव की युवती की मार्च 2025 में शाहदरा मंडोली के रहने वाले युवक से शादी हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उससे दूर-दूर रहने लगा। पूछने पर वह बहाने बना देता। बाद में पता चला कि पति अस्वस्थ है। परिजन चुपके से उसका उपचार करा रहे हैं। विवाहिता का आरोप है कि जब उसने पति और ससुरालियों से धोखे से शादी करने के बारे में पूछा तो उन्होंने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। इससे दुखी हो वह मायके में चली आई। अब वह ससुरालियों से तलाक दिलाने को कह रही है तो वे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।
कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


