राया में महिला को सांप ने डसा
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ में मुनस्यारी ब्लॉक के राया गांव में एक महिला को सांप ने डसा है। जानकारी के अनुसार सोमवार दिन में 24 वर्षीय दीपा देवी जंगल से मवेशियों के लि

संतोष, पिथौरागढ़। मुनस्यारी ब्लॉक के राया गांव में एक महिला को सांप ने डसा है। जानकारी के अनुसार सोमवार दिन में 24 वर्षीय दीपा देवी जंगल से मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। इस दौरान अचानक एक सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद परिजन महिला को मुनस्यारी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. आशु अवस्थी ने महिला को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया महिला की स्थिति खतरे से बाहर है।


