ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशशर्मनाक! पोती ने की 90 साल की दादी की पिटाई, गिरफ्तार

शर्मनाक! पोती ने की 90 साल की दादी की पिटाई, गिरफ्तार

पोती द्वारा 90 साल की दादी की पिटाई का वीडियो शोसल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आज पोती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वृद्धा की पोती 40 साल की...

शर्मनाक! पोती ने की 90 साल की दादी की पिटाई, गिरफ्तार
कन्नूर, एजेंसीMon, 19 Mar 2018 11:06 PM
ऐप पर पढ़ें

पोती द्वारा 90 साल की दादी की पिटाई का वीडियो शोसल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आज पोती को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने बताया कि वृद्धा की पोती 40 साल की दीपा के खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा उसके खिलाफ गलत तरीके से संपत्ति हथियाने का मामला भी दर्ज किया गया है।

केरल मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी कर एक महीने के भीतर रिपोर्ट तलब किया है।

वृद्धा की पहचान कल्याणी के रूप में की गयी है। वह अपनी बेटी देवकी के साथ रहती थी । दोनों पर महिला ने हमला किया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीडिया पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज की है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें