इशाकचक में ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध
भागलपुर, प्रधान संवाददाता। इशाकचक थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ महिला

भागलपुर, प्रधान संवाददाता। इशाकचक थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला फूलो देवी गुमटी संख्या-2 के पास की रहने वाली है। उसके अलावा एक नाबालिग को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है। उनके पास से 164.62 ग्राम ब्राउन शुगर और दो डिजिटल तराजू बरामद किया गया है। एसडीपीओ सिटी-प्रथम हेमंत सिंह ने रविवार को इसकी जानकारी दी। भीखनपुर गुमटी संख्या-2 के पास ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची। वहां पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। उसी दौरान महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी बताया गया है कि अंधेरे का फायदा उठाकर प्रवेश कुमार नाम का आरोपी भागने में सफल रहा।
घटना को लेकर आरोपियों के विरुद्ध इशाकचक थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम में इशाकचक के प्रभारी थानेदार एसआई मंटू कुमार, एसआई नीलमणी और एसआई प्रिंस सहित अन्य शामिल थे।


