पश्चिम बंगाल में महिला से हथियार और कारतूस बरामद
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीकोलकाता में एक महिला पूजा विश्वास को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 200 कारतूस, 12 मैगजीन और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस को संदेह है कि उसके तार बिहार के मुंगेर के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह से जुड़े हैं। महिला के पास से बिहार के जमालपुर का ट्रेन टिकट भी मिला है।

कोलकाता, एजेंसी। उत्तर 24 परगना जिले में रविवार को एक महिला को गिरफ्तार कर उससे हथियार और कारतूस बरामद किए। पुलिस को आशंका है कि उसके तार बिहार के मुंगेर के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह से जुड़े हैं। राज्य के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर पूजा विश्वास को उस समय रोका जब, वह वाहन से नैहाटी से हाबरा की ओर जा रही थी। उसके सामान की तलाशी लेने पर लगभग 200 कारतूस, 12 मैगजीन, 12,000 रुपये और दो मोबाइल जब्त किए गए हैं। उसके पास से बिहार के जमालपुर का ट्रेन टिकट भी मिला है, जिससे संकेत मिलता है कि इन हथियारों को बिहार से पश्चिम बंगाल लाया गया था।
पुलिस के अनुसार, विश्वास हाबरा इलाके में एक किराए के मकान में रह रही थी। इससे पहले उसे दत्तपुकुर थाने में दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


