रास्ते के विवाद में महिला व बुजुर्ग सास पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद पर एफआईआर

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर जनपद में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला और उनकी बुजुर्ग सास पर हमले की घटना हुई है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

रास्ते के विवाद में महिला व बुजुर्ग सास पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद पर एफआईआर

बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम लालजोत खगईजोत में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला और उसकी बुजुर्ग सास पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाग से लौटते समय रास्ते में रोका

घटना का विवरण

पुलिस को दी गई तहरीर में अनसुइया देवी पत्नी राकेश सोनकर ने बताया कि 17 जुलाई 2026 की सुबह करीब सात बजे उनकी सास बुधना पत्नी स्वर्गीय सुकई गांव के बाग से वापस घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद गांव के सुनील कुमार, अनील कुमार सोनकर (दोनों पुत्र शिव प्रसाद), शिव प्रसाद तथा गुरराम सोनकर (दोनों पुत्र स्वर्गीय लखन) ने उन्हें रोक लिया और रास्ते के विवाद को लेकर कहासुनी शुरू कर दी।

बीच-बचाव करने पहुंची बहू को भी पीटा

तहरीर के अनुसार विवाद बढ़ने पर चारों आरोपियों ने बुजुर्ग महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर अनसुइया देवी अपनी सास को बचाने के लिए पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट में अनसुइया देवी और उनकी सास बुधना के हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कोतवाली देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मुकदमे की प्रविष्टि सीसीटीएनएस पर हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र प्रताप यादव द्वारा दर्ज की गई।

सामान्य प्रश्न

इस घटना में किसने हमला किया?
ग्रामीण सुनील कुमार, अनील कुमार सोनकर, शिव प्रसाद तथा गुरराम सोनकर ने बुजुर्ग महिला और उनकी बहू पर हमला किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।