दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

हाफिजपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पति, सास और ननद ने पीड़िता के साथ मारपीट की। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक

हाफिजपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी निवासी सहवीजा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि छह अगस्त 2021 को बुलंदशहर जनपद के थाना गुलावठी क्षेत्र स्थित गांव मखदूमनगर उर्फ मीठापुर निवासी तौहसीन के साथ उसका निकाह हुआ था।

आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद से ही पति तौहसीन, सास मुनीजा, ननद हिना तथा देवर साजन, सैफू और भोला अतिरिक्त दहेज में कार और दस लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने विवाहिता का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई।परिवार को जमीन अधिग्रहण के बदले धनराशि मिलने के बाद आरोपी पीड़िता को गरीब बताकर पति की दूसरी शादी किसी संपन्न परिवार में कराने की बात कहने लगे। 27 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे सभी आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। पति तौहसीन ने उसे तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। हाफिजपुर थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें