दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला,छह पर केस
रामपुर के नालापार निवासी पीड़िता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए न केवल मारपीट, बल्कि जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शादी के बाद से ससुराल वालों ने पीड़िता से 5 लाख रुपये और एक कार की मांग की थी। मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है।

रामपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के नालापार निवासी पीड़िता का निकाह 28 मार्च 2026 को मोल्ला मोरी गेट निवासी फैजी के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये नकद और एक कार की लगातार मांग कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपने मायके वालों की गरीब आर्थिक स्थिति का हवाला दिया, तो ससुराल वालों ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। एक दिन मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने जेठ फैजान और देवर अमन पर अश्लील हरकतें करने व छेड़छाड़ के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

