महिला से मारपीट में तीन पर मुकदमा
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
योगेन्द्र सागर शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने तीन लोगों पर मारपीट और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि आशु यादव, रितेश रोहिल्ला और प्रिंस यादव ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने कहा कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


