जेसीबी से घर गिराने और लूट के आरोप में नौ पर केस

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

जेसीबी से घर गिराने और लूट के आरोप में नौ पर केस जेसीबी से घर गिराने और के आरोप में नौजेसीबी से घर गिराने और के आरोप में नौजेसीबी से घर गिराने और के

जेसीबी से घर गिराने और लूट के आरोप में नौ पर केस

सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के मुसही गांव में एक महिला ने घर में घुसकर जेसीबी से मकान गिराने, मारपीट, गाली-गलौज और आभूषण व नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुसही गांव निवासी आशा देवी के मुताबिक, 19 जुलाई की रात करीब 12 बजे कई लोग स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिलों से जेसीबी लेकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपितों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और उसे जबरन बाहर निकाल दिया। इसके बाद जेसीबी और अन्य लोगों ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से मकान को गिरा दिया।

महिला का दावा है कि मकान करीब 70 वर्ष पुराना था। मकान गिराए जाने से उसमें रखा गृहस्थी का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने उसके साथ जातिसूचक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही हाथ का सोने का कंगन, गले का मंगलसूत्र और घर में रखी नकदी ले गए। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपित पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़िता ने जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। एसपी के आदेश के बाद मामले में मिथिलेश मौर्या, अखिलेश मौर्या, सौरभ मौर्या, रामकेश विश्वकर्मा, रामवृक्ष विश्वकर्मा समेत नौ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजेसीबी से घर गिराने और लूट के आरोप में नौ पर केस