ससुरालियों ने जबरन कराया गर्भपात, करंट देकर मारने की कोशिश

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद की एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर जबरन गर्भपात कराने और करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति और आठ अन्य ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना 5 दिसंबर 2025 को शादी के बाद की है।

ससुरालियों ने जबरन कराया गर्भपात, करंट देकर मारने की कोशिश

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति और ससुरालियों पर जबरन गर्भपात कराने और करंट लगाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के दिल्ली रोड पाल कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 5 दिसंबर 2025 को हरियाणा के गुरुग्राम निवासी विवेक कुमार पाल से हुई थी। पीड़िता के अनुसार जब वह दो माह की गर्भवती हुई तो पति और ससुरालियों ने मिलकर जबरन गर्भपात कराने की कोशिश की। मना करने पर मारपीट कर कई बार बिजली का करंट लगाकर जान से मारने का भी प्रयास किया।

एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति विवेक कुमार पाल, सास कृष्णा देवी, ससुर देवेंद्र सिंह, नननद मनीषा, नंदोई आशीष, चचिया ससुर यजराम सिंह, चचिया सास रानी देवी और कटघर निवासी भजनलाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsससुरालियों ने जबरन कराया गर्भपात, करंट देकर मारने की कोशिश