पेय पदार्थ में जहर मिलाकर पिलाने का लगाया आरोप

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

समस्तीपुर की एक महिला ने अपने पति को ठंडा पेय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि पति को पार्टी में बुलाने के बाद उसे जानबूझकर जहर दिया गया। पति का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

पेय पदार्थ में जहर मिलाकर पिलाने का लगाया आरोप

समस्तीपुर। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति को ठंडा पेय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना का विवरण

दूधपुरा वार्ड-4 निवासी कौशल्या देवी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, 15 मई को उनके पति साधु शरण राय को धरमपुर निवासी संजय राय और प्रीतम सिन्हा उर्फ सोनू ने फोन कर धरमपुर चौक स्थित एक वस्त्रालय में आयोजित पार्टी में बुलाया था। महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ देर बाद नरेश राय और महेश राय भी उनके घर पहुंचे और पार्टी में शामिल होने के लिए उन्हें साथ ले गए।

जहरीले पेय का सेवन

पार्टी के दौरान आरोपितों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके पति को ठंडा पेय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पेय पीने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

कानूनी कार्रवाई

प्राथमिकी में महिला ने पूरी घटना को पूर्व नियोजित साजिश बताते हुए पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया है और सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला के आवेदन के पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट की मांग की गयी है। मेडिकल रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला ने किसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है?
महिला ने अपने पति को ठंडा पेय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपेय पदार्थ में जहर मिलाकर पिलाने का लगाया आरोप