ससुर पर महिला ने छेड़खानी का लगाया आरोप
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कौशाम्बीसरायअकिल थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुर पर छेड़खानी और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का पति 2019 में निधन हो गया है और वह अपने आठ साल के बेटे के साथ मेहनत-मजदूरी करके जीवन यापन कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति की वर्ष 2019 में मौत हो गई है। वह अपने आठ साल के बेटे के साथ किसी तरह मेहनत मजदूरी करके गुजर-बसर कर रही है। शनिवार को जब वह घर पहुंची तो ससुर ने उसको पकड़ लिया। छेड़खानी करते हुए अभद्रता की। जब उसने विरोध किया तो धमकी दी। ससुर पर यह भी आरोप लगाया कि पहले भी वह इस तरह की हरकत कर चुका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


