ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमानसून की विदाई में देरी से जल्द आ सकती है सर्दी, फसलों को होगा फायदा

मानसून की विदाई में देरी से जल्द आ सकती है सर्दी, फसलों को होगा फायदा

इस बार अक्टूबर-नवंबर में अपेक्षाकृत मौसम कम गर्म रहेगा। इसलिए सर्दी जल्दी आ सकती है। क्योंकि, इस साल मानसून की दस्तक अभी तक बनी हुई है। उत्तर भारत से इसकी विदाई में करीब 22 दिनों की देरी हो गई और अभी...

मानसून की विदाई में देरी से जल्द आ सकती है सर्दी, फसलों को होगा फायदा
नई दिल्ली। विशेष संवाददाताSun, 23 Sep 2018 02:17 AM
ऐप पर पढ़ें

इस बार अक्टूबर-नवंबर में अपेक्षाकृत मौसम कम गर्म रहेगा। इसलिए सर्दी जल्दी आ सकती है। क्योंकि, इस साल मानसून की दस्तक अभी तक बनी हुई है। उत्तर भारत से इसकी विदाई में करीब 22 दिनों की देरी हो गई और अभी आने वाले एक हफ्ते तक इसके बने रहने का अनुमान है। ऐसे में बारिश का दौर जारी रहने से तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई महीने के आखिरी में संभव है क्योंकि 25 सितंबर तक मौजूदा सिस्टम के सक्रिय रहने की संभावना है। 

सितंबर में अच्छी बारिश के कारण गर्मी में कमी आई है और पिछले अपेक्षाकृत औसत तापमान दो-तीन डिग्री तक कम रहा है। देर तक मानसून के सक्रिय रहने का प्रभाव अक्तूबर के तापमान पर भी पड़ेगा। धरती में नमी की मात्रा अधिक होने से तापमान में दो डिग्री तक की कमी बनी रह सकती है। इससे अक्टूबर में ज्यादा गर्मी नहीं होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह देखा गया है कि जब मानसून सितंबर के पहले सप्ताह में उत्तर भारत से विदा हो जाता है तो पूरे सितंबर में ज्यादा गर्मी पड़ती है। 

अक्टूबर भी गर्म रहता है और नवंबर मध्य तक भी गर्मी महसूस की जाती है लेकिन इस बार अक्तूबर-नवंबर में गर्मी कम होगी। इसलिए सर्दी की दस्तक जल्दी महसूस हो सकती है। मानसून की देर तक सक्रियता से रवि की फसलों को भी फायदा होगा। जिन क्षेत्रों में सिंचाई के साधन नहीं हैं, वहां रबी की फसलों खासकर दलहनी फसलों की बुवाई के लिए पर्याप्त नमी मिल जाएगी। इसलिए दलहन की बुवाई का क्षेत्रफल बढ़ने की संभावना है।

नौ फीसदी कम हुई बारिश 
मौसम विभाग के अनुसार अब तक देश में सामान्य से नौ फीसदी बारिश कम हुई है। लेकिन इससे कोई नुकसान इसलिए नहीं है, क्योंकि बारिश का वितरण इस बार अच्छा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें