टाइगर रिजर्व में वन्य जीव सप्ताह का समापन, संरक्षण पर रखे गए विचार

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन्य जीव सप्ताह का समापन हुआ। समारोह में स्कूली बच्चों ने वन्य जीव संरक्षण पर विचार साझा किए। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों ने संरक्षण के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए और जागरूकता का संदेश दिया गया।

टाइगर रिजर्व में वन्य जीव सप्ताह का समापन, संरक्षण पर रखे गए विचार
टाइगर रिजर्व में वन्य जीव सप्ताह का समापन, संरक्षण पर रखे गए विचार

पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में चल रहे वन्य जीव सप्ताह का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में स्कूली बच्चों ने वन्य जीव संरक्षण पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह, इको क्लब अध्यक्ष डॉ टीएच खान समेत डबल्यूडब्ल्यूएफ नरेश कुमार की मौजूदगी में बच्चों ने वन्य जीवों के महत्व और उनके संरक्षण को लेकर चर्चा की। इस दौरान बच्चों ने बताया कि वन्य जीव हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा हैं और इनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उन्हें वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटाइगर रिजर्व में वन्य जीव सप्ताह का समापन, संरक्षण पर रखे गए विचार