वन्यजीव संरक्षण का संदेश देती रंगोलियों ने मोहा मन
राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के विज्ञान विभाग के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंग बिरंगे रंगों और सरल डिजाइनों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण का संदेश प्रस्तुत किया। प्रथम स्थान वर्णिंका, द्वितीय स्थान पलक राजपूत, और तृतीय स्थान नौशीन परवीन ने प्राप्त किया।

राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता एवं रचनात्मकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए रंग बिरंगे रंगों, प्राकृतिक सामग्री एवं आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण का संदेश प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों में बाघ, हाथी, हिरण, मोर, तितली, पक्षी एवं विभिन्न वन्यजीवों को प्रमुखता से दर्शाया गया। रंगोलियों के माध्यम से ‘वन्यजीव बचाएं, प्रकृति बचाएं’ हरित लवक की रासायनिक संरचना और जैव विविधता संरक्षण जैसे संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्णिंका, द्वितीय स्थान पलक राजपूत व तृतीय स्थान नौशीन परवीन ने प्राप्त किया。
प्रतियोगिता का उत्साह
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल के साथ यह संदेश दिया कि वन्यजीव केवल प्रकृति की सुंदरता ही नहीं, बल्कि पारिस्थितिक संतुलन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
बैठक के विशेष योगदान
महाविद्यालय के चेयरमैन श्री मनोज कुमार ने विद्यार्थियों की रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि वन्यजीवों और प्रकृति का संरक्षण केवल सरकार या वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं हैए बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा, ‘प्रकृति सुरक्षित रहेगी तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।’
कृष्णा कॉलेज ऑफ साईंस की प्राचार्या डॉ सीमा शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ.साथ पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञान विभाग के शिक्षकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना की गई। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ ‘प्रकृति और वन्यजीव बचेंगे, तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा’ का प्रभावशाली संदेश दिया।
निर्णायक मंडल का योगदान
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ के प्रोफेसर डॉ. एम.ए. खान व नूतन चौधरी ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. शोमा सिंह, डॉ. पायल राठी, रश्मि वत्सल व असिस्टेंट प्रोफेसर श्वेता टॉक, सलोनी चौधरी, शुभांषी, दीक्षा, संचित कुमार, मीतू एवं रीतिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा。

