हाथियों ने रौंदी किसानों की 13 बीघा फसल
हिन्दुस्तान, बहराइच
बीहड़ बहराइच में सुजौली रेंज के आसपास जंगली हाथियों का मूवमेंट बढ़ रहा है। हाथियों ने भैंसाही गांव में चार किसानों की 13 बीघा धान और गन्ने की फसल को बर्बाद किया। ग्रामीणों ने हाथियों को खेतों से भगाने के लिए प्रयास किया, लेकिन किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

बहरइच, संवाददाता। कतर्नयाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज में जंगली हाथियों का मूवमेंट बढ़ता जा रहा है। हाथियों ने भैंसाही गांव हाथियों के झुंड ने चार किसानों की धान और गन्ने की करीब 13 बीघा खड़ी फसल रौंद डाली। किसान वासुदेव ने बताया कि हाथियों का झुंड शनिवार की देर रात गिरनफटवा इलाके में पहुंचा। चिंघाड़ सुनकर आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। ग्रामीणों ने हांका लगाकर हाथियों को खेतों से दूर भगाने का प्रयास किया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाथीं जंगल की ओर चले गए। हाथियों ने बसरू की दो बीघा धान, रामसरन की करीब पांच बीघा गन्ना और वारिस अली की दो बीघा धान की फसल को सहित 13 बीघा धान व गन्ने की फसल को रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।


