पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को जहर देने से पहले कुत्ते पर किया परीक्षण

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को जहर देने से पहले कुत्ते पर किया परीक्षण

पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को जहर देने से पहले कुत्ते पर किया परीक्षण

अनूपशहर में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में पत्नी ने खौफनाक साजिश रच डाली। पति को रास्ते से हटाने के लिए उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर दे दिया। कोल्ड ड्रिंक पीते ही पति को उल्टी हो गई और उसकी जान बच गई। इसके बाद पत्नी के मौसेरे भाई ने पीड़ित को हकीकत बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने खुलासा किया कि युवक की पत्नी ने उसे जहर देने से पहले एक कुत्ते पर जहर का परीक्षण किया था। कुत्ते की मौत होने के बाद उसने पति को जहर दिया। पीड़ित पति ने पत्नी, सास, साली और एक अन्य रिश्तेदार पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है。

पुलिस रिपोर्ट

बुलंदशहर नगर कोतवाली में ​बागपत के खिंडौड़ा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीरेंद्र ने बताया कि उसकी शादी 2018 में मेरठ निवासी शिवानी चौधरी से हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी का आचरण संदिग्ध था और वह किसी से मोबाइल पर संपर्क में रहती थी। विरोध करने और परिजनों के समझाने पर मामला शांत तो हुआ लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। दोनों पक्षों के समझाने पर वीरेंद्र, पत्नी को लेकर अनूपशहर आकर रहने लगा।

साजिश का खुलासा

पीड़ित ने बताया कि 5 जुलाई की रात पत्नी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर दे दिया, जिससे उसे तुरंत उल्टी हो गई और बुखार भी आ गया। उसने इसे सामान्य बात समझकर दवा ले ली। इसके बाद 16 जुलाई को उसकी पत्नी का मौसेरा भाई विपिन उससे मिलने बुलंदशहर पहुंचा। विपिन ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसकी पत्नी, सास और साली मिलकर वीरेंद्र की हत्या की साजिश रच रहे हैं। विपिन ने बताया कि उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर जहर दिया गया था। विपिन के दावों के मुताबिक, इस जहर का परीक्षण पहले एक कुत्ते पर किया गया था, जिससे कुत्ते की मौत हो गई थी।

धोखाधड़ी का प्रयास

विपिन ने बताया कि उसे भी इस साजिश में शामिल करने की कोशिश की गई और इसके बदले उसे पांच लाख रुपये देने का लालच दिया गया था। पीड़ित की मौत के बाद उसके एटीएम से पैसे निकालने और नौकरी दिलवाने तक का प्लान बनाया गया था। विपिन ने इस पूरी साजिश की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पीड़ित को सौंपी।

जांच की प्रक्रिया

पीड़ित वीरेंद्र ने बताया कि पत्नी द्वारा पांच जुलाई को उसे जहर दिया गया था, लेकिन उल्टी हो जाने के कारण उसकी जान बच गई। पुलिस ने पत्नी शिवानी चौधरी, सास सरोज, साली राखी और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पत्नी ने अपने पति को जहर क्यों दिया?
पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर दिया था।
Anil Sharma

लेखक के बारे में

Anil Sharma

शॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।

कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।

पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को जहर देने से पहले कुत्ते पर किया परीक्षण