कुंदन सिंह की पत्नी ने सीजेआई को लिखा पत्र
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में कुंदन सिंह हत्याकांड में कोर्ट के फैसले के बाद, उनकी पत्नी अंचला कुमारी ने सीजेआई को पत्र भेजकर रिटायर्ड जज से हाईकोर्ट में स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। यह हत्या 1 फरवरी 2019 को हुई थी।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। कुंदन सिंह हत्याकांड में कोर्ट को फैसला आने के बाद उसकी पत्नी अंचला कुमारी ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को पत्र लिखा है। उसने अपने पति की हत्या के मामले की हाईकोर्ट के किसी रिटायर्ड जज से 15 दिनों में मामले की जांच कराने की मांग की गई है। न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।अंचला ने पत्र में कहा है कि एक फरवरी 2019 को उसके पति कुंदन कुमार सिंह की बैरिया बस स्टैंड पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी को संदेह का लाभ देकर ट्रायल कोर्ट ने बरी कर दिया।
पत्र में उन्होंने लिखा कि पति को खोने के बाद अब उन्हें और अपने दो बेटों की सुरक्षा का डर है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से प्रार्थना की है कि 15 दिन के भीतर रिटायर्ड हाईकोर्ट जज से स्वतंत्र जांच कराई जाए।
लेखक के बारे में
Arun Kumar Jha Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


