प्रवासी मजदूर की पत्नी ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन में दिया बच्ची को जन्म, कर्नाटक से यूपी के लिए निकला था परिवार

Himanshu Jha एजेंसी, बेंगलुरु।
share

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर स्थित अपने घर जाने के लिए रवाना हुई नौ महीने की गर्भवती महिला ने शनिवार को महिला सहयात्रियों की मदद से चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया। भवन...

प्रवासी मजदूर की पत्नी ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन में दिया बच्ची को जन्म, कर्नाटक से यूपी के लिए निकला था परिवार

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर स्थित अपने घर जाने के लिए रवाना हुई नौ महीने की गर्भवती महिला ने शनिवार को महिला सहयात्रियों की मदद से चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया। भवन निर्माण क्षेत्र में मजदूरी करने वाले महिला के पति संदीप ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि वे लोग शुक्रवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार हुए।

उसने बताया कि शनिवार शाम उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई जिसके बाद वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने एक सुरक्षा घेरा बनाकर बच्ची के जन्म में सहायता की।

संदीप ने बताया कि उसकी पत्नी ने ट्रेन के मध्यप्रदेश के बीना स्टेशन पहुंचने से पहले ही बेटी को जन्म दिया। डॉक्टरों ने वहां जच्चा-बच्चा की जांच की और उन्हें आगे की यात्रा करने के लिए स्वस्थ करार दिया।

— Hemant Nimbalkar IPS (@IPSHemant) May 23, 2020

उन्होंने बताया कि साथ यात्रा कर रहे लोगों ने पुलिस उपायुक्त (व्हाइटफिल्ड डिविजन) एमएन अनुचेठ और भारतीय वन सेवा की अधिकारी दीपिका बाजपेई को सूचित किया, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में अपने समकक्षों की इसकी सूचना दी। कर्नाटक के ये दोनों अधिकारी कोविड-19 महामारी संकट के दौरान प्रवासियों के कल्याण की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

संदीप पत्नी और बच्चे के साथ लखनऊ स्टेशन पर उतरा जहां से जच्चा-बच्चा को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। संदीप ने बताया, ''वहां डॉक्टरों ने कुछ जांच करने के बाद कुछ दवाएं दीं। उसके बाद हम सरकारी बस से अपने घर बलरामपुर पहुंच गए।

पुलिस महानिरीक्षक और बेंगलुरु शहर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन) हेमंत निम्बाल्कर ने कहा कि प्रशासन को अपनी स्थिति की जानकारी दिए बगैर ही महिला श्रमिक स्पेशल ट्रेन पर सवार हो गई थी। निम्बाल्कर ने बताया, ''उसके रिश्तेदारों ने भी उसके गर्भवती होने की सूचना प्रशासन को नहीं दी। यहां तक कि महिला ने भी अपने घर जाने पर ही जोर दिया।

महिला की तस्वीर साझा करते हुए उसकी खुशी में शामिल निम्बाल्कर ने ट्वीट किया, ''हमने कर दिखाया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें