ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनुकीली चीज से पति का गला रेत कर पत्नी ने की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नुकीली चीज से पति का गला रेत कर पत्नी ने की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

असम के कछार जिले में एक महिला ने सोमवार रात को नुकीली चीज से अपने पति का गला रेत दिया। 39 साल की महिला को पति ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पति-पत्नी एक चाय बगान में काम करते थए और...

नुकीली चीज से पति का गला रेत कर पत्नी ने की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 16 Jun 2021 10:05 AM
ऐप पर पढ़ें

असम के कछार जिले में एक महिला ने सोमवार रात को नुकीली चीज से अपने पति का गला रेत दिया। 39 साल की महिला को पति ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पति-पत्नी एक चाय बगान में काम करते थए और उनके चार बच्चे हैं। यह घटना जिले के हलटिया टी गार्डन में हुई जिससे पूरे इलाके में हडकंप मच गया। महिला के साथ उसके बहनोई को भी गिरफ्तार किया गया है। महिला के पड़ोसियों का कहना है कि दंपति में अक्तर लड़ाई-झगड़े होते थे और महिला का पति उसके साथ मार-पीट करता था।

बचने के लिए बनाई झूठी कहानी

मंगलवार की सुबह महिला ने शोर मचाया कि कुछ लोग रात में उसके घर घुसे और उसके पति पर हमला कर दिया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने कुबूल किया कि उनके बीच बहुत बड़ी लड़ाई हुई जिसके बाद उसने खुद को बचाने के लिए पति पर हमला किया। पड़ोसियों ने बताया कि दंपति में अक्सर झगड़ा होता था और वह आदमी अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।

महिला के बहनोई को भी हत्या में शामिल होने के आरोप में  गिरफ्तार कर लिया गया है। सिलचर सदर थाने के प्रभारी दितुमनी गोस्वामी ने कहा, 'उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उसका बहनोई भी इस हत्या में शामिल था।

बचाव में किया हमला

पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि महिला ने पूछताछ के दौरान  बताया कि उसका 45 वर्षीय पति शराब के नशे में था और उस रात वह महिला को गालियां दे रहा था। जब महिला ने भागने की कोशिश की तो उसने महिला पर हमला कर दिया और महिला ने अपने बचाव में किसी नुकीली चीज से पति पर हमला किया।

कछार जिले के अतिरिक्त एसपी पार्थ प्रोटिम सैकिया ने कहा, 'हम मामले की जांच कर रहे हैं और गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है. पूछताछ पूरी करने के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें