प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी ने कराई थी पति की हत्या

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर में पत्नी ने प्रेम संबंधों की बाधा बनने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की योजना के तहत पत्नी ने प्रेमी को पति की हत्या कराने का वचन दिया था।

प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी ने कराई थी पति की हत्या

मुजफ्फरनगर पत्नी ने प्रेम संबंध में बाधक बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से दो तमंचे, तीन मोबाइल व घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया है। आरोपी पत्नी ने प्रेमी व उसके दोस्तों को हत्या के बाद जमीन बेचकर दस लाख रुपये देने का वायदा किया था। पुलिस ने गिरफ्तार महिला व अन्य आरोपियों का चालान कर दिया है।

हत्या का मामला

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 27 सितंबर को थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव अम्बरपुर के जंगल में प्रवीण उर्फ परविन्द्र निवासी रायपुर नंगली थाना रतनपुरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हमलावरों ने उसे दो गोली मारी थी। मामले में रतनपुरी पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को खुलासे में लगाया था। थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान व क्राइम ब्रांच प्रभारी मोहित चौधरी ने टीम के साथ मिलकर हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने किसान प्रवीण की पत्नी रेखा व उसके प्रेमी विकास निवासी गांव दूधाहेडी थाना मंसूरपुर व उसके साथी राजा उर्फ काला निवासी कसेरवा थाना शाहपुर व कल्याण सिंह उर्फ कल्लू निवासी मोघपुर थाना मंसूरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से दो तमंचे, तीन मोबाइल व घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है।

हत्या की योजना

एसएसपी ने बताया कि किसान प्रवीण की शादी वर्ष 2006 में रेखा से हुई थी। प्रवीण ठेकेदारी का भी काम करता था। उसकी दोस्ती विकास निवासी दूधाहेडी थाना मंसूरपुर के साथ थी। घर आने जाने के कारण रेखा की नजदीकियां विकास के साथ हो गई। वर्ष 2019 में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। पति के शराब पीकर पिटने के कारण रेखा प्रेमी विकास के साथ शादी करना चाहती थी। इस बात की जानकारी प्रवीण को हो गयी थी। वह दोनों के प्रेम संबंध का विरोध करता था। इस बात को लेकर अक्सर उनके बीच लड़ाई झगड़ा भी होता था। इसी कारण रेखा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना तैयार की। विकास ने हत्या में अपने दो दोस्तों को भी शामिल किया था।

हत्या के बाद का वादा

आरोपी पत्नी रेखा ने पति की हत्या के बाद जमीन बेचकर दस लाख रुपये देने तय किए थे। थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजा उर्फ काला के मृतक प्रवीण पर डेढ़ लाख रुपये थे। कई बार पैसे मांगने पर प्रवीण उसके पैसे नहीं दे रहा था। आरोपी राजा उर्फ काला कल्याण सिंह के यहां नौकरी करता था। आरोपी कल्याण मृतक प्रवीण का दोस्त था। रेखा ने विकास को प्रवीण की हत्या कराने तथा हत्या के बाद जमीन बेचकर 10 लाख रुपये देने का वादा किया। विकास ने यह बात राजा उर्फ काला तथा कल्याण सिंह को बताई तथा उन्हें अपने साथ प्रवीण की हत्या की योजना में शामिल किया। विकास ने प्रवीण की हत्या के बाद 3 लाख रुपये राजा उर्फ काला व 3 लाख रुपये कल्याण सिंह उर्फ कल्लू को दिए जाने तय किये।

हत्या की योजना का क्रियान्वयन

हत्या की प्लानिंग के लिए खरीदा गया था नया मोबाइल। हत्या की प्लानिंग के अनुसार आरोपी राजा उर्फ काला ने एक नया सिम व फोन खरीदा। आरोपी ने फोन कर किसान प्रवीण को गांव अम्बरपुर के जंगल में बुलाया था। जहां पहले से अन्य आरोपी मौजूद थे। किसान को एक गोली कल्याण व एक गोली राजा उर्फ काला ने मारी। उसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

सामान्य प्रश्न

✦पत्नी ने पति की हत्या की योजना किसके साथ बनाई?−
पत्नी ने पति की हत्या की योजना अपने प्रेमी विकास के साथ बनाई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी ने कराई थी पति की हत्या