पत्नी और 3 बच्चों का हत्यारा सॉफ्टवेयर इंजीनियर कर्नाटक से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी सुमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक के उडुपि से गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस की टीमें छह...

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी सुमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक के उडुपि से गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस की टीमें छह राज्यों में आरोपी की तलाश कर रही थीं।

सोमवार शाम करीब तीन बजे अंशुबाला (32), प्रथमेश (7) आकृति (4) और आरव (4) के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसमें खुलासा हुआ कि मृतकों के किसी नशीली दवा पाए जाने का पता नहीं चला है। जिस तरह महिला के शरीर पर चाकू के 15 वार मिले हैं और फ्लैट में रसोई के बाहर महिला का शव मिला उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला ने बच्चों को बचाने के लिए संघर्ष किया था। हाथों पर चाकू के सबसे अधिक वार किए गए हैं। क्योंकि महिला ने खुद को बचाने के लिए हाथों से वार रोकने का प्रयास किया होगा। पुलिस अनुमान लगा रही है कि शनिवार देर रात 12 बजे से 2 बजे के बीच यह वारदात हुई होगी।

फेसबुक पर सक्रिय था
ज्ञान खंड-4 में पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या के बाद से फरार आरोपी ने घटना वाली रात में ही फेसबुक पर एक वीडियो को शेयर किया है। फेसबुक पर शेयर वीडियो दुनिया में बढ़ती आबादी को लेकर जिक्र है। इसके अलावा हाल के दिनों में आरोपी लगातार पीएम मोदी के विरोधी पोस्ट शेयर करता रहा है। जबकि उसकी पत्नी के फेसबुक पर आखिरी पोस्ट साल 2018 में की गई है। घटना की रात में आरोपी सुमित कुमार ने फेसबुक पर अपनी ही पोस्ट को दोबारा शेयर किया है। .
 

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपत्नी और 3 बच्चों का हत्यारा सॉफ्टवेयर इंजीनियर कर्नाटक से गिरफ्तार