प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने 15 लाख के जेवर उड़ाया
महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। एक महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर 15 लाख रुपये का जेवर व 52 हजार रुपये उड़ा दी है। दोनों आभूषण व कागजात साथ लेकर फरार हो गए हैं। पति न्याय की गुहार लगाते हुए थाने का चक्कर लगा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। एक महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर 15 लाख रुपये का जेवर व 52 हजार रुपये उड़ा दी है। दोनों आभूषण व कागजात साथ लेकर फरार हो गए हैं। अब पति न्याय की गुहार लगाते हुए थाने का चक्कर लगा रहा है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना का विवरण
महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपने मायके में रहती थी। इस बीच एक दूसरे व्यक्ति से उसका अवैध संबंध हो गया। 30 जनवरी 2026 को पत्नी घर पहुंची और अलमारी में रखा करीब 15 लाख रुपये के जेवर और 52 हजार रुपये नकद और घर में रखी कुर्सी , सोफा , लोहे की अलमारी समेत अन्य फर्नीचर का समान एक वाहन पर लादकर लेकर चली गई।
आरोपी और उनके साथी
इसमें आरोपी के चार दोस्त भी शामिल है । इसके बाद पत्नी ने अपने भाई और प्रेमी के साथ मिलकर 22 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र के ठाणे स्थित जय वामनदेव, मुर्धा खाड़ी भायंदर वेस्ट स्थित मकान पर पहुंचे। आरोप है कि मकान का किराया चुकाने के लिए रखे 6.50 लाख रुपये नकद, सोने की चार अंगूठियां, दो चेन, पत्नी की एक सोने की अंगूठी तथा सोने के टाप समेत मकान के मूल कागजात चोरी कर लिए और इसके बाद मकान में ताला लगाकर आरोपी गोरखपुर चले आए। पीड़ित ने इस घटना की तहरीर महुआडीह पुलिस को देकर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कार्यवाही की मांग की है ।


