Bagpat News: विधवा और उसके बेटे पर हमला
हिन्दुस्तान, बागपत
Bagpat News: खेकड़ा की एक विधवा महिला ने अपने पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि युवक ने उसे आर्थिक संकट से बाहर निकलने के लिए साथ सोने का प्रस्ताव दिया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला और उसके बेटे की पिटाई की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे की रहने वाली विधवा महिला ने पड़ौसी युवक पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए एक रात साथ में सोने के लिए कहा, उसने विरोध किया, तो आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसकी और उसके बेटे की पिटाई कर डाली। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


