झारखंड आंदोलनकारियों के आहूत बंद का चरही में रहा व्यापक असर
झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों के आहूत झारखंड बंद का चरही और आस-पास के क्षेत्रों में व्यापक असर देखा गया। आंदोलनकारियों ने सड़क को जाम कर दिया, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने यातायात को संभालने के लिए मौके पर पहुंची और वाहनों को धीरे-धीरे आगे बढ़वाने का प्रयास किया।

झारखंड आंदोलनकारियों के आहूत बंद का चरही में रहा व्यापक असर
चुरचू, प्रतिनिधि
प्रदर्शन का प्रभाव
झारखंड अलग राज्य के लिए चले आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों के आहूत झारखंड बंद का बुधवार को चरही और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक असर देखने को मिला। चुरचू प्रखंड के सरकार द्वारा चिन्हित झारखंडआंदोलनकारियों ने चरही चौक स्थित एनएच पर करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों का परिचालन ठप कर दिया। सड़क जाम होने से एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।बंद का असर चरही-घाटो मार्ग पर भी देखने को मिला। इस मार्ग पर कोयला लदे ट्रक और हाईवा समेत छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही चरही थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालने में जुट गई। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद वाहनों को धीरे-धीरे आगे बढ़वाया।इस दौरान आंदोलनकारी सरकार से अपनी मांगों को लागू करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद करते रहे। उनका कहना था कि झारखंड राज्य के गठन में आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके बावजूद आंदोलनकारियों की लंबित मांगों के समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो रही है। सरकार को चिन्हित आंदोलनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए उन्हें लागू करना चाहिए।बंद में परमेश्वर महतो, नीलकंठ महतो, बीना मिश्रा, दशरथ महतो, बैजनाथ महतो, अनवर हुसैन, उमाशंकर ठाकुर, गोविंद महतो, गोवर्धन ठाकुर, जासो देवी, नकुल महतो, छत्रु राम, कमलेश कुमार महतो, वासुदेव करमाली, भुनेश्वर ठाकुर समेत प्रखंड क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों आंदोलनकारी शामिल थे।
चुरचू पी:1
चरही चौक पर आंदोलन करते झारखंड आंदोलनकारी

