कौन था मुंबई का अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला, जिससे 'मिलने जाती थीं इंदिरा गांधी'

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Karim Lala: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला उर्फ अब्दुल करीम शेर से मुलाकातों को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत के दावे के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

karim lala indira gandhi

Karim Lala: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला उर्फ अब्दुल करीम शेर से मुलाकातों को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत के दावे के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। राउत ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि इंदिरा गांधी डॉन करीम लाला से मिलने मुंबई आया करती थीं। पढ़िए कौन था अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला...

करीम लाला का जन्म अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में 1911 में हुआ था। उसका पूरा नाम अब्दुल करीम शेर खान था। वह एक संपन्न परिवार से था। लेकिन उसके अंदर इसके बावजूद कामयाबी थी। उसने 21 साल की उम्र में अफगानिस्तान छोड़कर मुंबई आने का फैसला किया। वह पेशावर (पाकिस्तान) के रास्ते मुंबई पहुंचा। 

जुए और तस्करी ने बनाई पहचान 

मुंबई आने के बाद करीम लाला ने छोटे मोटे काम धंधे शुरू कर दिए। लेकिन इससे होनी वाली आमदनी उसका मन नहीं भर सकी। लिहाजा उसने मुंबई के ग्रांड रोड स्टेशन के पास एक जुए का अड्डा खोल दिया। देखते ही देखते यह अड्डा मशहूर हो गया। यहां कई बड़े सेठ और व्यापारी आते थे। यहां से उसकी जान पहचान बढ़ने लगी। 1940 तक उसके इस धंधे में अच्छी पकड़ बना ली। इसके बाद उसने हीरे और जवाहरात की तस्करी शुरू कर दी।   

करीम लाला के घर पर लगता था जनता दरबार 

करीम लोगों के मामले सुलझाने के लिए हर दिन अपने घर जनता दरबार लगाता था। इस बात से वह काफी लोकप्रिय हुआ और हर समाज के लोग उससे मदद मांगने के लिए आ जाते थे। एक अहम बात यह भी थी कि उसके यहां अमीर और गरीब के बीच कोई फर्क नहीं होता था। करीम जरूरतमंदों और गरीबों की मदद भी करता था।

जब करीम के हाथों पिटा दाऊद इब्राहिम 

कहा जाता है कि तस्करी के धंधे में दाऊद इब्राहिम के आने के बाद करीम लाला परेशान हो गया था। इन दोनों के बीच दुश्मनी काफी बढ़ गई थी। इस दौरान करीम लाला ने दाउद को मुंबई में लात-घूंसों से खूब पीटा था। इससे दाऊद काफी चोटिल हो गया था। 

Ratnakar Pandey

लेखक के बारे में

Ratnakar Pandey
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकौन था मुंबई का अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला,