ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ देश शाही किले में होगी स्मृति ईरानी की बेटी की शादी, जानें कौन हैं उनके दामाद; कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

शाही किले में होगी स्मृति ईरानी की बेटी की शादी, जानें कौन हैं उनके दामाद; कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

स्मृति ईरानी के बेटी शैनेल की शादी 9 फरवरी को जोधपुर के किले में होने जा रही है। शैनेल की सगाई अर्जुन भल्ला के साथ दो साल पहले ही हो गई थी। वह कनाडाई वकील हैं।

 शाही किले में होगी स्मृति ईरानी की बेटी की शादी, जानें कौन हैं उनके दामाद; कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
Ankit Ojhaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 08 Feb 2023 03:05 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें


केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी की बेटी सात फेरे लेने जा रही हैं। स्मृति ईरानी अपने जमाने की जानी-मानी ऐक्ट्रेस रह चुकी हैं। अब उनकी बेटी शैनेल ईरानी 9 फऱवरी को शादी के बंधन में बंधेंगी। शादी के लिए उन्होंने 500 साल पुराना जोधपुर का किला बुक किया है। यह किला जोधपुर और नागौर की बीच स्थित है। 1523 में राव करमसजी ने इसे बनवाया था। खास बात यह है कि इस किले के एक तरफ रेगिस्तान है तो दूसरी तरफ झील है। 

किससे हो रही है शादी?
शैनेल ईरानी की शादी अर्जुन भल्ला के साथ हो रही है जो कि एक कनाडाई वकील हैं। वह भारतीय मूल के हैं। उनके दादा-दादी भारत से हैं। हालांकि भल्ला का जन्म कनाडा में ही हुआ था। अर्जुन भल्ला के पिता का नाम सुनील भल्ला है। उन्होंने बीएससी किया है। इसके अलावा कनाडा के ही सेंट माइकल कॉलेज से मनोविज्ञान और लॉ सासाइटी में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने यूके से एलएलबी की डिग्री हासिल की। 

क्या करते हैं  अर्जुन भल्ला?
अर्जुन भल्ला ने 2014 में ब्रेकवाटर सल्यूशन्स इंक के साथ काम करना शुरू किया था। वह अकाउंट मैनेजर के तौर पर काम करते थे। इसके बाद उन्होंने ऐपल इंक में तकनीकी विशेषज्ञ के तौर पर काम करना शुरू किया। सूत्रों की मानें तो उनकी कुल संप्तित 4 लाख डॉलर की है।  आपको बताते चलें कि शैनेल ईरानी जुबिन ईरानी और उनकी पहली पत्नी की बेटी हैं। वहीं स्मृति और जुबिन के दो बच्चे हैं जिनका नाम जोर और जोइश है। 

कैसे शुरू हुई थी शैनेल और अर्जुन भल्ला की लव स्टोरी
अर्जुन भल्ला और शैनेल ईरानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दो साल पहले 25 सितंबर 2021 को ही उनकी सगाई हो गई थी। हालांकि शैनेल अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा एक्सपोज नहीं करती हैं। स्मृति ईरानी ने बेटी शैनेल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।