ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशअमृतपाल सिंह का करीबी, कौन है खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा; जानिए पूरी कुंडली

अमृतपाल सिंह का करीबी, कौन है खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा; जानिए पूरी कुंडली

पंजाब में खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान जोरों पर चल रहा है। इस बीच अमृतपाल सिंह के विदेश में बैठे आतंकियों से भी रिश्ते होने की बात सामने आई है।

अमृतपाल सिंह का करीबी, कौन है खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा; जानिए पूरी कुंडली
Deepakलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 20 Mar 2023 07:38 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब में खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान जोरों पर चल रहा है। इस बीच अमृतपाल के विदेश में बैठे आतंकियों से भी रिश्ते होने की बात सामने आई है। इसमें कई प्रमुख नाम उभरकर आ रहे हैं। ऐसा ही एक नाम है पम्मा। पम्मा का नाम एक तरफ प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है, वहीं दूसरी तरफ उसका रिश्ता खालिस्तान टाइगर फोर्स से भी है। सिर्फ इतना ही नहीं, पम्मा का नाम एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है।

अमृतपाल से कैसे रिश्ता
अमृतपाल सिंह के साथ पम्मा कैसे संपर्क में आया, पुलिस इस बात की तफ्तीश में जुटी हुई है। बताया जाता है कि इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के चीफ लखबीर सिंह रोडे के साथ भी अमृतपाल का लिंक है। जैसा कि बताया गया है कि अमृतपाल दुबई में कभी ट्रक चलाया करता था। यहीं पर वह अपने चाचा के ट्रांसपोर्ट बिजनेस में मदद करता था और उसका संपर्क रोडे के भाई जसवंत से हुआ। इसके बाद ही उसकी आईएसआई से नजदीकी बढ़ी और उसने धर्म के नाम पर सिखों को बहलाना-फुसलाना शुरू कर दिया। बता दें कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के चाचा और वाहन चालक ने जालंधर में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि सिंह अब भी फरार है। 

पंजाब का रहने वाला
पम्मा का पूरा नाम है परमजीत सिंह पम्मा। वह मूल रूप से पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले का निवासी है। पम्मा 1992 तक छोटे-मोटे अपराधों में शामिल रहा था। यहां पर साल 1994 में उसने भारत छोड़कर पाकिस्तान की शरण ले ली और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लिए फंड जुटाने लगा। बता दें कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल खालिस्तानी संगठन है और यह भारत में प्रतिबंधित भी है। इस बीच पंजाब सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस (संदेश) सेवाओं पर रोक मंगलवार दोपहर तक बढ़ा दी है। सिंह की तलाश सोमवार को तीसरे दिन भी जारी है और राज्य की पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें