Hindi NewsIndia NewsWho is Dr Madhavi Latha BJP has fielded against Asaduddin Owaisi from Hyderabad seat - India Hindi News
कौन हैं डॉ. माधवी लता, जिन्हें हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भाजपा ने उतारा

कौन हैं डॉ. माधवी लता, जिन्हें हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भाजपा ने उतारा

संक्षेप:

डॉ. माधवी लता विरिंची अस्पताल की चेयरपर्सन हैं। इसके अलावा उनके ट्रस्ट और संस्थाएं भी हैं। वह हिंदुत्व को लेकर मुखर रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके भाषण कई बार वायरल हो चुके हैं।

Mar 03, 2024 06:55 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान, हैदराबाद
share Share
Follow Us on

भाजपा ने आम चुनाव के लिए कुल 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। 16 राज्यों और दो केंद्र शासित राज्यों में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। तेलंगाना की चर्चित हैदराबाद सीट पर भाजपा ने इस बार माधवी लता को उतारा है। फिलहाल इस सीट पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी सांसद हैं। इस सीट पर 1884 से ही ओवैसी परिवार का कब्जा रहा है। इसे ओवैसी का गढ़ माना जाता है। असदुद्दीन ओवैसी के पिता सुल्तान सलाउद्दीन ओवैसी 1984 में पहली बार इस सीट से सांसद बने थे। 2004 तक वह सांसद रहे और इसके बाद अब यह सीट असदुद्दीन ओवैसी के पास है। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कौन हैं माधवी लता
भाजपा ने असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ नए चेहरे को उतारा है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि ओवैसी के गढ़ में चुनाव लड़ने वाली महिला डॉ. माधवी लता आखिर कौन हैं। डॉ. माधवी विरिंची हॉस्पिटल की चेयरपर्सन हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काई ऐक्टिव रहती हैं। हिंदुत्व के लिए वह अकसर मुखर होती दिखाई देती हैं। 

अस्पताल की चेयरपर्सन होने के अलावा माधवी लता भरतनाट्यम डांसर भी हैं। हैदराबाद में वह सामाजिक कामों में भी ऐक्टिव रहती हैं। उनके ट्रस्ट और संस्थाएं हेल्थकेयर, शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही हैं। वह लोपामुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट और लतामा फाउंडेशन की प्रमुख हैं। उन्होंने कोटी महिला कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए किया था। फिलहार हिंदू धर्म को लेकर उनके भाषण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस सीट से पहले भगवत राव ने चुनाव लड़ा था। पहली बार भाजपा ने हैदराबाद से महिला प्रत्याशी पर दांव खेला है।

पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भगवत राव को 2,35,285 वोट मिले थे। जबकि असदुद्दीन ओवैसी को 5,17,471 वोट मिले थे। ओवैसी ने इस सीट पर जबरदस्त जीत दर्ज की थी। इस बार  भाजपा ने माधवी लता को उतारकर अपनी वृहद रणनीति का संकेत दिया है जिसका असर चुनाव में देखने को मिल सकता है। 

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।