एमबीबीएस छात्रों ने ली चरक शपथ
फोटो समाचार राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के ऑडिटोरियम में हुआ आयोजन प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के ऑडिटोरियम में बुधवार को नवागंतुक एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के लिए 'व्हाईट कोट समारोह' एवं 'महर्षि चरक शपथ कार्यक्रम' आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय आर्या और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य डॉ. आर्या ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एक सफल चिकित्सक के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ संवेदनशीलता, करुणा, अनुशासन और नैतिक मूल्य बेहद आवश्यक हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने विद्यार्थियों को मरीजों और उनके परिजनों के प्रति सम्मान व समानता का भाव रखने का संदेश दिया। इस दौरान पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. हरिशंकर पांडे ने नवागंतुक छात्रों को महर्षि चरक की शपथ दिलाई।
इस दौरान डॉ. एके. सिन्हा, डॉ. रिचा निरंजन, डॉ. सलोनी उपाध्याय, डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. गणेश सिंह, डॉ. हेमाबेन ठक्कर, डॉ. रीना भारद्वाज, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. अचिन पंत, डॉ. प्रतीक शाक्य, डॉ. सांभवी सिंह, डॉ. प्रज्ञा जायसवाल, डॉ. बसंत जोशी, डॉ. अजय कुमार, डॉ. रवि कुमार शर्मा, डॉ. तनुश्री गौड़, डॉ. निकिता देउपा आदि मौजूद रहे।

