ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकांग्रेस ने सत्ता में रहते देश की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया: अमित शाह

कांग्रेस ने सत्ता में रहते देश की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया: अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को देश की सीमाओं की सुरक्षा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जब भी सत्ता...

कांग्रेस ने सत्ता में रहते देश की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया: अमित शाह
एजेंसी,सागर (मध्यप्रदेश)।Sat, 17 Nov 2018 05:43 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को देश की सीमाओं की सुरक्षा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जब भी सत्ता में रही है देश की सुरक्षा के बारे में ध्यान नहीं दिया।
मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए बुंदेलखंड के सागर जिले की 8 सीटों के लिए पार्टी का प्रचार करने यहां आए शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा सुदृढ़ की और दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

शाह ने कहा कि जब कांग्रेस (केन्द्र में) सत्ता में थी और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब पाकिस्तानी आतंकवादी हमारे देश में घुस जाते थे, बम धमाके करते थे और वापस अपने देश लौट जाते थे। उन्होंने ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उड़ी में वर्ष 2016 में हुए आतंकवादी हमले में 18 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद पूरे देश में आक्रोश था। लेकिन तब मनमोहन सिंह की सरकार नहीं थी। उस समय भाजपा नीत सरकार थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल हमले का आदेश दिया और हमारी सेना पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारकर बदला लेकर आई।
अमित शाह ने कहा कि पहले दुनिया में अमेरिका और इजरायल ही ऐसे दो देश थे, जो सर्जिकल स्ट्राइक से जवानों की शहादत का बदला लेते थे, अब प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने उसमें तीसरा नाम भारत का जोड़ दिया है। 

विपक्षी दल का सेनापति कौन?
कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश नहीं करने पर सवाल उठाते हुए शाह ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में विपक्षी दल का सेनापति कौन है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को सबसे अधिक पिछड़ा राज्य बना दिया था। लेकिन मैं आज गर्व से कहता हूं कि शिवराज सिंह ने इसे विकसित राज्य बना दिया। 

सत्ता संग्राम: भाजपा और कांग्रेस से समझौते का सवाल ही नहीं : मायावती

राम मंदिर निर्माण के लिए इतिहास दोहराने की तैयारी में संघ और विहिप

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें