जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष 83.14 प्रतिशत हुई गेहूं की खरीद
गाजीपुर में 76 क्रय केंद्रों पर 43 सौ लक्ष्य के मुकाबले 83.16 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। 5816 किसानों से 35 हजार 757 कुंतल गेहूं खरीदी गई, परंतु लगभग 332 किसानों का भुगतान नहीं हुआ। खरीद का अंतिम दिन 15 जून है और संबंधित अधिकारी ने समय पर भुगतान का आश्वासन दिया।

गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के 76 क्रय केंद्रों पर 43 सौ लक्ष्य के सापेक्ष 83.16 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। गाजीपुर में 5816 किसानों से 35 हजार 757 कुंतल गेहूं की खरीद हुई है। इसमें करीब तीन सौ 32 किसानों का भुगतान नहीं किया गया है। खरीद के अंतिम दिन क्रय केंद्रों पर केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अधिकांश केंद्रों पर सन्नाटा रहा। एक दो केंद्रों पर इक्का दुक्का किसान पहुंचकर गेहूं का विक्रय किया। गेहूं की खरीद के लिए 76 केंद्र बने थे। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई, लेकिन शुरुआती दौर में गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी पड़ी थी।
हालांकि 20 अप्रैल के बाद रफ्तार पकड़ी। केंद्रों पर हीलाहवाली के कारण किसान भी मजबूरी में बिचौलिया सहित आढ़तियों को गेहूं सहजता से विक्रय किया। जिला विपणन अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने बताया कि गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद के लिए 15 जून अंतिम दिन रहा। अब हर केंद्रों से गेहूं का उठान भी जारी है। जिन किसानों का भुगतान नहीं हुआ है, एक दो दिन के भीतर सभी किसानों के गेहूं का विक्रय हो जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें


