टेक न्यूज
व्हाट्सऐप ने आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए नया सर्च बटन लाया है जो प्रोफाइल या चैट खोलने की आवश्यकता को खत्म करता है। नया फीचर ऊपर स्क्रॉल करने पर बटन दिखाता है। वहीं, ओपनएआई ने चैटजीपीटी को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में उपलब्ध कराया है, जिससे दस्तावेज़ तैयार करना आसान हो गया है।

व्हाट्सऐप लाया नया सर्च बटन व्हाट्सऐप आईओएस यूजर के लिए नया सर्च बटन लाया है। इसमें किसी व्यक्ति या ग्रुप की प्रोफाइल या चैट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्क्रॉल करने पर यह बटन ऊपर ही दिखाई देगा। अभी सर्च के लिए चैट में जाकर कई स्टेप करने पड़ते हैं। नए फीचर में ऊपर स्क्रॉल करने पर ही बटन दिखेगा।चैटजीपीटी अब सीधे माइक्रोसॉफ्ट वर्ड मेंओपनएआई ने अपने एआई चैटजीपीटी को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में उपलब्ध कर दिया है। अब वर्ड के अंदर चैटजीपीटी की मदद से नोट्स से ड्राफ्ट तैयार करना, दस्तावेज का सारांश बनाना, चुने हुए टेक्स्ट को दोबारा लिखना और हेडिंग/फॉर्मे बदलना संभव है।
यह फीचर सभी चैटजीपीटी प्लान पर उपलब्ध होगा। अब वर्ड छोड़कर चैटजीपीटी पर जाने की जरूरत नहीं होगी।पिक्सल के लिए गूगल लाइव ट्रांसलेटगूगल में एंड्रॉयड का लाइव ट्रांसलेट अब बिना इंटरनेट भी काम कर सकता है। यह सुविधा फिलहाल पिक्सल 9, पिक्सल 10 और पिक्सल 11 सीरीज के फोन के लिए उपलब्ध है। यह हिंदी समेत कुल 10 भाषाओं में अनुवाद कर सकता है। ऐप बदलने या फोन की स्क्रीन लॉक होने के बाद भी अनुवाद जारी रह सकता है।

