पश्चिमी जोन की 5000 मीटर दौड़ कुंवरपाल ने जीती

हिन्दुस्तान, बरेली
share

पश्चिमी जोन की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन राजेंद्र प्रसाद इंटर कालेज के मैदान में हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में विजेता खिलाड़ी घोषित हुए। अंडर 17 एवं अंडर 19 वर्ग में दौड़, कूद, और फेंक जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।

पश्चिमी जोन की 5000 मीटर दौड़ कुंवरपाल ने जीती
पश्चिमी जोन की 5000 मीटर दौड़ कुंवरपाल ने जीती

मीरगंज, संवाददाता। राजेंद्र प्रसाद इंटर कालेज के मैदान में हो रही पश्चिमी जोन की खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। 5000 मीटर दौड़ में कुंवरपाल एवं फर्राटा दौड़ में मेजवान कॉलेज के अरुण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

राजेंद्र प्रसाद इंटर कालेज मैदान में चल रही जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 17 बालक वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में रितिक प्रथम, पुष्पेंद्र द्वितीय व गंगाचरन तृतीय रहे। लंबी कूद में वंश दिवाकर प्रथम, अशोक द्वितीय, यशवीर तृतीय रहे। गोला फेंक में रितिक प्रथम, सचिन द्वितीय, वारिस तृतीय, ऊंची कूद में राहुल गिरि प्रथम, आनंद द्वितीय, ब्रजेश तृतीय, 800 मीटर दौड़ में अरशद अली प्रथम, बब्लू द्वितीय एवं आयुष गंगवार तृतीय रहे।

बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं

100 मीटर दौड़ में पवन प्रथम, केशव द्वितीय व अभिषेक तृतीय रहे। अंडर 17 बालिका वर्ग की लंबीकूद में रेनू प्रथम, सिद्धि द्वितीय, संगीता तृतीय, ऊंची कूद में रिंकी प्रथम, आशा द्वितीय, सिद्धि तृतीय, 100 मीटर दौड़ में संगीता प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय, सिद्धि तृतीय, डिस्कस थ्रो में अंशू प्रथम, उर्वशी द्वितीय व प्रीति तृतीय रहीं। अंडर 19 बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में कुंवर पाल प्रथम, ब्रजेश द्वितीय, सोहिल तृतीय, 800 मीटर दौड़ में केशव प्रथम, अमित द्वितीय व अनिल तृतीय रहे।

प्रियामुख्य कार्यक्षेत्र

अंडर 14 की बलिका वर्ग की लंबी कूद में गुंजन प्रथम, खुशी द्वितीय, तनु तृतीय, चक्का फेंक में नाव्या प्रथम, पायल द्वितीय, मुस्कान तृतीय एवं गोला फेंक में मुस्कान प्रथम, पायल द्वितीय एवं दुर्गेश तृतीय रहीं। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार गंगवार के निर्देशन में प्रतियोगिताएं मनोज पाराशरी, स्नेहकुशवाह, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि ने कराईं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किस कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही हैं?−
राजेंद्र प्रसाद इंटर कालेज के मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपश्चिमी जोन की 5000 मीटर दौड़ कुंवरपाल ने जीती