आईपीएल की तर्ज पर सितंबर में होगा टी-20 लीग

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग का आयोजन सितंबर में किया जाएगा। इसमें छह फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता 10 दिनों तक चलेगी, जिसमें 18 मैच होंगे। सभी टीमों के बीच ओपन लीग आधार पर प्रतिस्पर्धा होगी। झारखंड के नामी खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, और खिलाड़ियों की निलामी का सीधा प्रसारण होगा।

आईपीएल की तर्ज पर सितंबर में होगा टी-20 लीग

चाईबासा, संवाददाता। सितंबर माह के तीसरे सप्ताह में आईपीएल एवं हाल ही में सम्पन्न हुए झारखण्ड टी-20 लीग की तर्ज पर पश्चिमी सिंहभूम टी 20 लीग का आयोजन किया जाएगा। इस आशय का निर्णय पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की प्रबंधन समिति की चौथी बैठक में लिया गया। बैठक संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा की अध्यक्षता में बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान के एसआर रुंगटा पैविलियन में हुई। इस लीग में छह फ्रेंचाइजीज की टीमें शामिल होंगी। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ स्टेक स्पोर्ट्स जी के साथ जल्द करार करनेवाला है। स्टेक स्पोर्ट्स जी के प्रतिनिधियों ने प्रबंधन समिति के समक्ष प.सिंहभूम टी-20 लीग का पावर प्वाइंटर प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया।पश्चिमी

सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि 10 दिनों तक चलनेवाले इस प्रतियोगिता में कुल 18 मैच खेले जाएंगे। ओपन लीग आधार पर सभी टीमें एक दूसरे के विरुद्ध खेलेगी। कुल 15 लीग मैचों की समाप्ति के बाद अंक तालिका में शीर्ष पर रहनेवाली चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ से निबंधित खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। पश्चिमी सिंहभूम के अलावे आइकॉनिक खिलाड़ी के रूप में झारखण्ड के कुछ नामी खिलाड़ी को भी खेलने के लिए आमंत्रित किया जाएगा ताकि प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा बनी रहे और पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों को भी अच्छे खिलाड़ी के साथ खेलने का अवसर मिले। छह टीमों के बिडिंग के बाद खिलाड़ियों की निलामी की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। महासचिव ने बताया कि इवेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी लेने वाली फर्म के साथ एकरारनामा होने के बाद विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।