एनीमिया मुक्त भारत अभियान में पश्चिमी सिंहभूम का शानदार प्रदर्शन, राज्य में प्रथम स्थान

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से बच्चों और किशोरों का कवरेज बढ़ा है। उपायुक्त मनीष कुमार ने इसे सभी संबंधित विभागों के प्रयासों का परिणाम बताया है।

एनीमिया मुक्त भारत अभियान में पश्चिमी सिंहभूम का शानदार प्रदर्शन, राज्य में प्रथम स्थान

चाईबासा। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत प्रमुख प्रदर्शन संकेतक के आधार पर अप्रैल से जून 2026 की अवधि में पश्चिमी सिंहभूम जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले ने स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। केपीआई डैशबोर्ड के अनुसार, जिले में 6 से 59 माह आयु वर्ग के बच्चों के कवरेज में वृद्धि दर्ज की गई है। 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों के कवरेज में भी बढ़ोतरी हुई है। गर्भवती महिलाओं का कवरेज शत-प्रतिशत बना हुआ है, जबकि धात्री माताओं के कवरेज में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है ।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि,एनीमिया मुक्त भारत अभियान में पश्चिमी सिंहभूम का राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना सभी संबंधित विभागों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। यह उपलब्ध जिले में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएनीमिया मुक्त भारत अभियान में पश्चिमी सिंहभूम का शानदार प्रदर्शन, राज्य में प्रथम स्थान