पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करें : डीसी

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए जिले को आवंटन की जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र छात्रों की सूची शीघ्र तैयार कर छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाए। इसके साथ ही भुगतान प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बैंक स्टेटमेंट का सत्यापन किया जाएगा।

पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करें : डीसी

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए जिले को आवंटन प्राप्त हो चुका है। उन्होंने निर्देश दिया है कि पात्र छात्र-छात्राओं की सूची शीघ्र संलग्न करते हुए छात्रवृत्ति राशि का भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भुगतान के उपरांत बैंक स्टेटमेंट एवं ट्रांजैक्शन का सत्यापन भी किया जाएगा, ताकि भुगतान प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त शनिवार को कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना तथा छात्र-छात्राओं के साइकिल वितरण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से परियोजना निदेशक, आईटीडीए, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा कल्याण विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।