Delhi News: पीएम का जन्मदिन अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मनेगा : सुवेंदु
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Delhi News: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन को अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। भवानीपुर में उन्होंने कहा कि योजना का लाभ न मिलने पर कुछ महिलाओं ने विरोध किया, जिसे उन्होंने राजनीति से प्रेरित बताया। योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने तीन हजार रुपये मिलते हैं।

Delhi News: कोलकाता, एजेंसी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मनाएगी। भवानीपुर विधानसभा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह घोषणा की। इस बीच कुछ महिलाओं ने अन्नपूर्णा योजना का लाभ न मिलने पर विरोध-प्रदर्शन किया। इसे मुख्यमंत्री अधिकारी ने राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि वह ऐसे दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। उन्होंने कहा कि जून में योजना के 28 लाख लाभार्थियों को धनराशि मिली थी, जो जुलाई में बढ़कर 1.19 करोड़ और अगस्त में 1.45 करोड़ हो गई है। योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीन तीन हजार रुपये मिलते हैं।


