बांकुड़ा में सचिन, मिता और जोबा ने डाले हथियार

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

सात सितंबर को ही आत्मसमर्पण कर दिया था पुलिस अब इसका खुलासा कर रही है

बांकुड़ा में सचिन, मिता और जोबा ने डाले हथियार

पुलिस के पास आने के 16 दिन के बाद पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में तीन नक्सलियों के आत्मसमर्पण की विधिवत घोषणा की। बांकुड़ा पुलिस लाइंस स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में पश्चिम बंगाल पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक आनंद कुमार के सामने तीनों को पेश किया गया, जहां इन्होंने हथियार डाल दिए। हालांकि, पुलिस के अनुसार सचिन, मिता और जोबा ने सात सितंबर को ही आत्मसमर्पण कर दिया था। अब इसका खुलासा किया गया है। आत्मसमर्पण करने वालों में जोबा महतो, नयनतारा साहू उर्फ मिता और रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन शामिल हैं। नयनतारा उर्फ मिता, रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन की पत्नी है, जबकि जोबा महतो सरायकेला में गिरफ्तार माओवादी मंगल की पत्नी बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, जोबा महतो और नयनतारा साहू माओवादी संगठन की जोनल कमेटी की सदस्य थीं। वहीं, रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन बंगाल-झारखंड-ओडिशा रीजनल कमेटी का कमांडर रहा है। पुलिस के अनुसार, तीनों करीब 2006 के आसपास माओवादी संगठन में शामिल हुए थे। पिछले दो दशक के दौरान तीनों के खिलाफ पश्चिम बंगाल समेत पड़ोसी राज्यों में 80 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें देशद्रोह और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामले शामिल हैं। आत्मसमर्पण के दौरान तीनों ने पुलिस को दो इंसास और एक एके-47 समेत 10 मैगजीन और 154 राउंड कारतूस सौंपे। पुलिस का कहना है कि इनमें से हथियार अलग-अलग घटनाओं में माओवादियों ने पुलिस से छीने थे। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने कहा कि जंगल और वहां की परिस्थितियों के कारण उन्होंने हथियार उठाकर संगठन का रास्ता चुना था। हालांकि, अब उन्हें महसूस हुआ है कि हथियारबंद संघर्ष के जरिए अपनी मांगें मनवाने का रास्ता सही नहीं है। इसी सोच के साथ उन्होंने जंगल की जिंदगी छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। पश्चिम बंगाल पुलिस के एडीजी आनंद कुमार ने कहा कि पुलिस स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले तीनों माओवादियों के मामलों को रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत मिलने वाले पैकेज का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबांकुड़ा में सचिन, मिता और जोबा ने डाले हथियार