एयरपोर्ट की मस्जिद में प्रवेश पर रोक का निर्णय सही : शुभेंदु

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोलकाता एयरपोर्ट के मस्जिद में सामूहिक नमाज के लिए पास निलंबित होने पर विवाद चल रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह जगह जियो-पॉलिटिकल रूप से अहम है और सुरक्षा के लिए बाहर के लोगों के लिए गेट खोले नहीं जा सकते। उन्होंने कहा है कि किसी के धर्म का पालन बाधित नहीं किया गया है।

एयरपोर्ट की मस्जिद में प्रवेश पर रोक का निर्णय सही : शुभेंदु

कोलकाता, एजेंसी। कोलकाता एयरपोर्ट के अंदर एक मस्जिद में सामूहिक नमाज के लिए प्रवेश पास निलंबित करने पर चल रहे विवाद के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने अपना पक्ष रखा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि जियो-पॉलिटिकल (भू-राजनीतिक) रूप से अहम इस जगह के गेट बाहरी लोगों के लिए खुले नहीं रखे जा सकते। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तमलुक में भाजपा की एक बैठक के बाद शुभेंदु ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और कोलकाता अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। एक मुख्यमंत्री के तौर पर मैं इस पर और कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। कोलकाता अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बहुत अहम है, क्योंकि चीन और बांग्लादेश दोनों ही इसके पास हैं।

मस्जिद के गेट बाहरी लोगों के लिए खुले नहीं रखे जा सकते। उन्होंने कहा कि हमने किसी को भी अपने धर्म का पालन करने से नहीं रोका है। मुख्यमंत्री उस सवाल का जवाब दे रहे थे जो मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष और ममता बनर्जी की पिछली कैबिनेट में मंत्री रहे सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने एयरपोर्ट परिसर में सेकेंडरी रनवे के पास बनी मस्जिद में नमाज को कुछ समय के लिए रोकने के विरोध में उठाया था।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें