बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता को नोटिस
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के महासचिव आशुतोष चटर्जी को बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में पुलिस ने नोटिस दिया। भवानीपुर थाने में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह मामला 8 सितंबर को कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसका विरोध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणियों के खिलाफ किया गया था।

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के महासचिव आशुतोष चटर्जी को पुलिस ने बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में नोटिस दिया है। साथ ही पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। चटर्जी ने रविवार को बताया कि भवानीपुर थाने की पुलिस ने सुबह करीब 10 बजे उन्हें नोटिस दिया। उन्हें दोपहर तीन बजे मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा गया है। उन्होंने इस बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार को भी जानकारी दी है। मामला आठ सितंबर को दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर थाने के बाहर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़ा है। यह प्रदर्शन दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल, बंगाल की संस्कृति और खान-पान को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणियों के विरोध में किया गया था।


