दीघा जगन्नाथ कॉम्प्लेक्स के नाम से ‘धाम’ शब्द हटाया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने पुरी के जगन्नाथ धाम के सम्मान में दीघा में जगन्नाथ कॉम्प्लेक्स के नाम से 'धाम' शब्द हटाने का निर्णय लिया है। इस जगह को अब 'दीघा जगन्नाथ कल्चरल सेंटर' कहा जाएगा।

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने पुरी के जगन्नाथ धाम के सम्मान में दीघा में जगन्नाथ कॉम्प्लेक्स के नाम से ‘धाम’ शब्द हटाने का फैसला किया है। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तामलुक में रथ यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा कि समुद्र के किनारे बसे इस शहर में मौजूद इस जगह को दीघा जगन्नाथ कल्चरल सेंटर कहा जाएगा।


