रेजीनगर सीट का निर्दलीय उम्मीदवार गिरफ्तार
- जेयूपी प्रमुख हुमायूं कबीर को भी नोटिस कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल में रेजीनगर

पश्चिम बंगाल में रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के एक निर्दलीय उम्मीदवार सैफुल इस्लाम को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प के करीब पांच साल पुराने मामले में सैफुल को गिरफ्तार किया गया है। आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर से जुड़े निर्दलीय उम्मीदवार सैफुल इस्लाम की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब इसके एक दिन पहले पुलिस ने कांग्रेस के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव उम्मीदवार मिलन प्रधान को भी करीब दो दशक पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया था। यह मामला क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हुए आंदोलन से जुड़ा था।
एजेयूपी ने रेजीनगर उपचुनाव में हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है। बहरामपुर पुलिस ने शनिवार को एजेयूपी प्रमुख हुमायूं कबीर को भी नोटिस जारी कर सोमवार को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा। यह मामला दो समुदायों के बीच तनाव पैदा करने की कथित साजिश से जुड़ा है।

