चुनाव के दौरान मारे गए चंद्रनाथ की मां को भाजपा ने दिया टिकट
अपडेट नोट--पूर्व में जारी खबर ‘भाजपा नंदीग्राम उपचुनाव रिकॉर्ड मतों से जीतेगी : शुभेंदु’ को

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल उपचुनाव में नंदीग्राम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी रथ को नंदीग्राम से मैदान में उतारा है। वहीं, रेजीनगर से पूर्व मुर्शिदाबाद जिला अध्यक्ष सखराव सरकार पर भरोसा जताया गया है। यहां पर 6 अक्तूबर को उपचुनाव होने हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हसीरानी रथ राजनीति में नई नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह 1998 से राजनीति में सक्रिय हैं और दो बार पंचायत सदस्य तथा तीन बार पंचायत समिति सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी हमारे परिवार के अभिभावक हैं। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगी। मंगलवार को मंदिर में पूजा करने के बाद हसीरानी ने कहा कि पार्टी द्वारा चुने जाने पर वह खुश हैं और उन्हें भरोसा है कि वह 1.10 लाख वोटों के अंतर से नंदीग्राम विधानसभा सीट जीतेंगी। ज्ञात हो कि शुभेंदु अधिकारी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर, दोनों सीटें जीती थीं। बाद में उन्होंने भवानीपुर सीट अपने पास रखी और नंदीग्राम सीट छोड़ दी थी। उधर, आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर ने 2026 के विधानसभा चुनाव में रेजीनगर और नौदा, दोनों सीटें जीती थीं और बाद में रेजीनगर सीट छोड़ दी थी.
नंदीग्राम उपचुनाव रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे : शुभेंदु
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ नंदीग्राम उपचुनाव रिकॉर्ड मतों से जीतेंगी। अधिकारी ने नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों के अल्पसंख्यक मतदाताओं से यह तय करने को भी कहा कि वे राज्य में भाजपा सरकार का समर्थन करेंगे या नहीं। मुख्यमंत्री हसीरानी रथ के नामांकन पत्र जमा करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री एसडीओ कार्यालय गए।


