पश्चिम बंगालः भाजपा-तृणमूल के कार्यकर्ता भिड़े, चार की मौत
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में शनिवार को भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं में हुई भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, उत्तरी दिनाजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई झड़प में कई लोग घायल हुए...
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में शनिवार को भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं में हुई भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, उत्तरी दिनाजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई झड़प में कई लोग घायल हुए हैं।
सूत्रों ने बताया कि 24 परगना के नजत इलाके में हुई झड़प में तीन भाजपा और एक तृणमूल कार्यकर्ता की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का झंडा उतारने को लेकर हुए विवाद में यह हिंसक झड़प हुई।
हालांकि पुलिस ने मौतों की पुष्टि नहीं की है। वहीं, उत्तरी दिनाजपुर स्थित गंगारामपुर में शनिवार को ही अभिनंदन यात्रा रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।
इसमें एक पुलिस उपनिरीक्षक सहित कई अन्य लोग घायल हो गए।
व्हाइट हाउस ने कहा, भारत-पाक के बीच शांति की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर
6 दिन हो गए, वायु सेना के लापता एएन-32 विमान का कोई सुराग नहीं मिला