बंगाल विधानसभा में अगस्त में पारित होगा यूसीसी विधेयक
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीपश्चिम बंगाल विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक अगले महीने पारित होने वाला है। राज्य मंत्रिमंडल ने समिति के गठन को मंजूरी दी है, जो चार सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यूसीसी लागू करने की प्रक्रिया की शुरुआत की। पश्चिम बंगाल चौथा राज्य होगा जो यूसीसी कानून अपनाएगा।

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक अगले माह पारित होगा। यह जानकारी शुक्रवार को राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। राज्य मंत्रिमंडल ने गुरुवार को एक समिति के गठन को मंजूरी दी, जो यूसीसी विधेयक के मसौदे की जांच करेगी। समिति को चार सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट और सुझाव सरकार को देने होंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने की प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की थी। साल 2014 के बाद अब तक तीन राज्य -उत्तराखंड, गुजरात और असम यूसीसी कानून अपना चुके हैं। पश्चिम बंगाल इसके बाद ऐसा करने वाला चौथा राज्य बनने जा रहा है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


